
आपका कार्य चाहे जो भी हो, उसे पूरे मन से (आत्मा से) करें, मानो वह कार्य प्रभु के लिए किया जा रहा हो, न कि मनुष्यों के लिए, यह जानते हुए कि आपको वह विरासत प्रभु से ही प्राप्त होगी जो आपका वास्तविक पुरस्कार है, न कि मनुष्यों से।
यीशु ने इसलिए प्राण त्यागे ताकि आप भरपूर जीवन का आनंद उठा सकें, न केवल छुट्टी के दिनों में, छुट्टियों में, खरीदारी करने या गोल्फ खेलने के दौरान बल्कि अपने जीवन के हर दिन।
वह चाहते हैं कि आप किराने की दुकान जाने का आनंद लें। वह चाहते हैं कि आप बच्चों को स्कूल छोड़ने का आनंद लें। वह चाहते हैं कि आप बिलों का भुगतान करने का आनंद लें। वह चाहते हैं कि आप घर की सफाई करने या बगीचे की घास काटने का आनंद लें।
यदि आप ठान लें तो आप जीवन का आनंद ले सकते हैं। कहें, “मैं अपने जीवन के हर पहलू का आनंद लूंगा, क्योंकि यीशु ने इसलिए प्राण त्यागे ताकि मुझे असीम आनंद और महिमा मिल सके।”
हे प्रभु, मुझे अपने दिन के हर पल में आनंद चुनने में मदद करें। मुझे साधारण क्षणों की कद्र करना और कृतज्ञता, शांति और आनंदित हृदय से जीना सिखाएँ। आमीन।