
“परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूंगा जब मैं जानूंगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट हूंगा॥”
जब परमेश्वर पर हमारी निर्भरता और उनकी आवश्यकता इतनी बढ़ जाए कि सुबह उठते ही सबसे पहले हमारे मन में उन्हीं का विचार आए, तो हम पाएंगे कि हमारे जीवन में एक ऐसी संतुष्टि है जो हमें किसी और चीज़ से कभी नहीं मिल सकती।
हम जीवन में कई चीज़ों की तलाश करते हैं, यह सोचकर कि वे हमें खुश और संतुष्ट करेंगी; लेकिन जब हमें पता चलता है कि ऐसा नहीं हुआ, तो हम तुरंत किसी और चीज़ की तलाश करने लगते हैं। केवल भौतिक चीज़ें हमें खुश और संतुष्ट नहीं कर सकतीं। वे कुछ समय के लिए हमें उत्साहित तो कर सकती हैं, लेकिन जल्द ही उनका आकर्षण खत्म हो जाता है और हम फिर किसी और चीज़ की तलाश में लग जाते हैं।
केवल परमेश्वर ही हमें वह पूर्ण संतुष्टि दे सकते हैं जिसकी हमें तलाश है। जीवन की परिपूर्णता और आनंद की वह गहराई, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं, उन्हीं में निहित है। परमेश्वर को ही अपनी सबसे पहली आवश्यकता और इच्छा बना लें, तो आपका जीवन सुखद और संतुष्टिपूर्ण हो जाएगा।
हे प्रभु, मैंने जो समय उन चीज़ों को खोजने में बर्बाद किया जो मुझे कभी संतुष्ट नहीं कर सकती थीं, उसके लिए मुझे क्षमा करें। मुझे सिखाएं कि मैं पूरे दिल से आपकी तलाश करूँ, ताकि मुझे वह संतुष्टि मिल सके जिसकी मुझे चाह है।