मैं हूँ

मैं हूँ

यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”

किसी बात का वज़न अक्सर उसे सुनने वालों की प्रतिक्रिया से आंका जा सकता है। कुछ शब्द चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं, कुछ गुस्सा दिलाते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें सुनकर लोग अपनी घड़ी देखने लगते हैं—जो इस बात का संकेत है कि वे ऊब रहे हैं। लेकिन उन शब्दों का क्या, जिन्हें सुनकर लोग पत्थर उठा लेते हैं और मारणे लगते हैं?

आज के वचन में, जब यीशु ने कहा, “मैं हूँ,” तो इसे सुनकर लोग हैरान रह गए। इसके बाद, उन्होंने यीशु को जान से मारने की कोशिश की। क्यों? क्योंकि उन्होंने अपनी पहचान बताने के लिए परमेश्वर के ही नाम का इस्तेमाल किया था।

जब परमेश्वर ने मूसा को अपने लोगों को गुलामी से आज़ाद कराने के लिए बुलाया, तो उन्होंने यह नाम बताया: “मैं जो हूँ, सो हूँ… इस्राएलियों से कहना, ‘मैं हूँ’ मैने मुसा को तुम्हारे पास भेजा है… यही हमेशा के लिए मेरा नाम है” (निर्गमन 3:14-15)।

“मैं हूँ” (I AM) नाम का अर्थ बहुत गहरा है। इसका मतलब यह है कि परमेश्वर अपने आप में पूर्ण हैं, वे अनादि और अनंत हैं—यानी उनकी न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत है: और वे हर तरह की आराधना के योग्य हैं। जब यीशु ने खुद को “मैं हूँ” कहा, तो वे यह बता रहे थे कि वे वही परमेश्वर हैं जिन्होंने मूसा से बात की थी। जिन्होंने यह सुना, वे अच्छी तरह समझ गए कि उनका क्या मतलब है; इसीलिए उन्होंने यीशु को पत्थर मारने के लिए उठे।

जब यीशु कहते हैं, “मैं हूँ,” तो हमारी प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए? सी. एस. लुईस ने बताया है कि इसके केवल तीन ही अर्थ हो सकते हैं: या तो यीशु झूठ बोल रहे हैं और उन्हें यह पता भी है; या फिर वे मानते हैं कि वे परमेश्वर हैं, लेकिन वे गलतफहमी में हैं—ऐसी स्थिति में वे भ्रमित हैं; या फिर, यीशु सच कह रहे हैं, जिसका अर्थ है कि वे वास्तव में अनंत परमेश्वर हैं।

अगर यीशु झूठे हैं या भ्रमित हैं, तो हमें उन्हें अस्वीकार कर देना चाहिए। लेकिन अगर वे परमेश्वर हैं, तो हमें उन पर पूरा भरोसा करना चाहिए और उनकी आराधना करनी चाहिए।

प्रभु यीशु, आप परमेश्वर हैं। मुझे क्षमा करें कि मैंने आपको इससे कम कुछ और समझा। मेरे जीवन के पिता और सच्चे अर्थों में सबके प्रभु के रूप में, मुझे आपके प्रति निष्ठावान होकर जीने में सहायता करें। आमीन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *